Current Date

कड़कड़ाती ठंड से निराश्रितों को बचाने की पहल: नगर पालिका प्रशासन ने लाल बहादुर शास्त्री पार्क में 30 बेड का बनवाया स्थाई रैन बसेरा, खबर प्रकाशित होने के बाद जागा महकमा

|
Published on: 9 December 2025, 5:25 pm IST
Subscribe

चंदौली— पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ठंड के बीच निराश्रितों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. नगर पालिका प्रशासन ने नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में मंगलवार को स्थाई रैन बसेरा बनाया है. जिसमें पुरुषों के लिए 20 बिस्तर और महिलाओं के लिए अलग से 10 बिस्तर का इंतजाम कराया गया. उसके साथ ही एक इलेक्ट्रिक हीटर भी वहां रखवाया गया है जिससे कि उनको कोई और समस्या न हो.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में रैन बसेरे को लेकर नगर पालिका की उदासीनता को प्रदर्शित करते हुए कुछ मीडिया कर्मियों ने सोशल मीडिया पर 8 दिसंबर के सुबह और रात के मंजर को वीडियो बनाकर खबर प्रकाशित किया था. मौके पर नगर पालिका की ओर से नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क सहित शहर के अन्य सार्वजनिक स्थान उपेक्षित पड़े थे. खबर छपने के बाद नगर पालिका प्रशासन द्वारा रैन बसेरा निर्माण की गतिविधि तेज हो गई है. इस बीच ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि पीडीडीयू नगर पालिका प्रशासन ने स्थाई रैन बसेरा बनाई है. इस रैन बसेरा में कुल 30 बिस्तर का इंतजाम कराया गया है. 20 बिस्तर पुरुषों के लिए वही 10 बिस्तर महिलाओं के लिए इंतजाम कराया गया है. ठंड से बचने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक हीटर भी लगवाया गया है.

अगला लेख

चंदौली में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गूंजा पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा: प्रेस क्लब के भवन के लिए मुख्यमंत्री को लिखेंगे पत्र

चंदौली में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गूंजा पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा: प्रेस क्लब के भवन के लिए मुख्यमंत्री को लिखेंगे पत्र

Chandauli News: वाराणसी के नमो घाट से मुगलसराय तक ‘अनऑफिशियल गार्ड्स’ का जाल! बिना वेरिफिकेशन सुरक्षा के भरोसे श्रद्धालु और पर्यटक

Chandauli News: वाराणसी के नमो घाट से मुगलसराय तक ‘अनऑफिशियल गार्ड्स’ का जाल! बिना वेरिफिकेशन सुरक्षा के भरोसे श्रद्धालु और पर्यटक

Chandauli News: चंदौली के जिला पंचायती राज अधिकारी का तबादला: अयोध्या भेजें डीपीआरओ नीरज सिन्हा, चंदौली के नए डीपीआरओ होंगे अविनाश कुमार

Chandauli News: चंदौली के जिला पंचायती राज अधिकारी का तबादला: अयोध्या भेजें डीपीआरओ नीरज सिन्हा, चंदौली के नए डीपीआरओ होंगे अविनाश कुमार

गंगा दशहरा पर काशी में उतरी आस्था की अनुपम छटा, दशाश्वमेध घाट की दिव्य आरती में उमड़ा जनसैलाब

गंगा दशहरा पर काशी में उतरी आस्था की अनुपम छटा, दशाश्वमेध घाट की दिव्य आरती में उमड़ा जनसैलाब

मुगलसराय को मिले नए एसडीएम राजीव मनोहन सक्सेना, अब ईओ और एसडीएम दोनों पदों की संभालेंगे जिम्मेदारी: अनुपम मिश्रा के तबादले के बाद लिया चार्ज- जाने कौन हैं 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी राजीव

मुगलसराय को मिले नए एसडीएम राजीव मनोहन सक्सेना, अब ईओ और एसडीएम दोनों पदों की संभालेंगे जिम्मेदारी: अनुपम मिश्रा के तबादले के बाद लिया चार्ज- जाने कौन हैं 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी राजीव

पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद प्रशासन ने फिर शुरू करेगा अभियान. एसडीएम अनुपम मिश्रा बोले- सड़क चौड़ीकरण कार्य जारी रहेगा

पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद प्रशासन ने फिर शुरू करेगा अभियान. एसडीएम अनुपम मिश्रा बोले- सड़क चौड़ीकरण कार्य जारी रहेगा
error: Content is protected !!