Current Date

मुगलसराय इलाके में अवैध मीट दुकानों पर चला प्रशासन का डंडा: बिना लाइसेंस के आधा दर्जन अवैध दुकानें हुईं सीज, एसडीएम अनुपम मिश्रा और ईओ ने की कार्रवाई

|
Published on: 9 December 2025, 9:41 am IST
Subscribe

चंदौली—जिले के मुगलसराय कस्बे में अवैध तरीके से चल रही चिकन-मटन की दुकानों के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की. पीडीडीयू नगर के उप-अधिकारी अनुपम मिश्रा और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना पुलिस बल के साथ कस्बे में बिना लाइसेंस संचालित दुकानों को तत्काल बंद कराया और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बगैर वैध लाइसेंस के कोई भी दुकान अब नहीं चलेगी. इस दौरान अधिकारियों ने लगभग आधा दर्जन दुकानों को सीज भी किया. प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया कि जिसके पास लाइसेंस होगा, उसे किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी, लेकिन जो भी व्यक्ति बिना अनुमति के व्यवसाय करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम और ईओ के इस सख्त रुख से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे साफ-सफाई और सार्वजनिक व्यवस्था बेहतर होगी.

चिकन की दुकान को चेक करते अधिकारी

इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया की नगर के कसाब मुहाल, काली मुहाल, जीटी रोड़ में लंबे समय से सड़क किनारे मीट की अवैध दुकानें संचालित हो रही थीं, जिनसे न सिर्फ साफ-सफाई की स्थिति खराब हो रही थी, बल्कि यातायात और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था. एस दौरान आज बिना लाइसेंस चल रही दुकानों को बंद कराया गया. दुकानदारों से लाइसेंस की जानकारी मांगी गई, और जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं मिले. उनकी दुकानें तत्काल प्रभाव से सील कर दी गईं.

अगला लेख

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल
error: Content is protected !!