Current Date

दुबई में बैठ कफ सिरप सिंडिकेट के मुखिया शुभम जायसवाल ने जारी किया वीडियो: कहा मुझे बेवजह फंसाया जा रहा, असली दोषी कंपनियों पर नहीं हो रही कार्रवाई, चंदौली–बनारस–सोनभद्र में दर्ज मुकदमों पर दी सफाई

|
Published on: 5 December 2025, 9:25 am IST
Subscribe

चंदौली— कफ सिरप तस्करी प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल ने दुबई से एक संदेश जारी कर अपनी बेगुनाही का दावा किया है. चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र सहित प्रदेश के कई जिलों में दर्ज मामलों को “फर्जी” बताते हुए शुभम ने कहा है कि उन्हें झूठे मुकदमों में उलझाया जा रहा है, जबकि असली दोषियों—दवा कंपनियों और नेटवर्क संचालकों—पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उनका कहना है कि पूरा मामला राजनीतिक और व्यावसायिक दावों में उलझकर गलत दिशा में मोड़ दिया गया है.
शुभम के अनुसार, “दोषी कंपनियों को बचाकर मुझे निशाना बनाया जा रहा है. जिन उत्पादन और सप्लाई चेन में ये सिरप तैयार और भेजे जा रहे हैं, वहां तक किसी का हाथ नहीं पहुंच रहा. मेरा इस गोरखधंधे से कोई सीधा संबंध नहीं है. मेरे खिलाफ हुई एफआईआर में तथ्यों के बजाय कल्पनाओं को आधार बनाया गया है.” उन्होंने दावा किया कि चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर और बनारस में दर्ज कई मामलों में उन्होंने न तो कोई लेन-देन किया और न किसी सप्लाई चेन का हिस्सा रहे.
अपने संदेश में शुभम ने सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों पक्षों से अपील भी की. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हमारा नाम किसी राजनीतिक मंच पर न उछाला जाए. इससे परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है.” वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई. उनका कहना है, “योगी जी, इसकी जांच गहराई से करा लें. मैं दोषी नहीं हूं. मैं कानून से भाग नहीं रहा लेकिन मेरे खिलाफ वातावरण इस तरह तैयार कर दिया गया है कि संकट और बढ़ता जा रहा है. मुझे न्याय चाहिए, न कि मीडिया ट्रायल.”
शुभम के इस वीडियो और लिखित संदेश के सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां फिर सक्रिय हो गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि उनके खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस और दर्ज मुकदमों के आधार पर कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुभम के दुबई में छिपे होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है और आवश्यक प्रक्रिया इंटरपोल के माध्यम से आगे बढ़ रही है. वहीं दवा तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों को पकड़ने के लिए भी टीमें काम कर रही हैं.
उधर, इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हैं. परिवार का कहना है कि शुभम को राजनीतिक और कारोबारी प्रतिस्पर्धा में फंसाया गया है. वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि शुभम के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्य काफी मजबूत हैं, जिनमें बैंक लेन-देन, मोबाइल लोकेशन और कथित गाड़ियों की आवाजाही के रिकॉर्ड शामिल हैं. इसलिए मामला सिर्फ “फर्जी मुकदमा” बताकर नहीं टाला जा सकता.
फिलहाल शुभम जायसवाल के नए संदेश ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है. अब देखना है कि क्या जांच एजेंसियां उनकी अपील पर कोई प्रतिक्रिया देती हैं या मामले को पहले की तरह आगे बढ़ाया जाएगा. प्रदेश की कानून-व्यवस्था और नारकोटिक्स नियंत्रण तंत्र के लिए भी यह मामला एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!