Current Date

नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक में स्कूटी सवार युवक ने मारी टक्कर: हादसे में एक की मौत दूसरे का ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज, तेज रफ्तार ने ली जान

|
Published on: 24 November 2025, 3:46 am IST
Subscribe

चंदौली: सैयदराजा थाना क्षेत्र से बगही कुम्भापुर भारत पेट्रोल पंप के समीप नेशनल हाईवे रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालात गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है. मौके पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया. मृतक की पहचान सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुम्भपुर छोट्टू सिंह उर्फ़ पीयूष (25) वहीं घायल विनायक सिंह (26) के रूप में हुई. दोनों एक ही गांव के निवासी बताये गए है. घायल विनायक सिंह का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है.

इस संबंध में सैयदाराजा पुलिस ने बताया की नशे में धुत स्कूटी सवार दोनों युवक रविवार की देर रात करीब 1 बजे सैयदराजा बाजार से अपने घर की तरफ जा रहे थे. भारत पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर दी. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां छोटू की मौत हो गई और विनायक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्य विधिक़ कार्रवाई में जुट गई है.

अगला लेख

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
error: Content is protected !!