Current Date

धानापुर इलाके में सड़क हादसा: तीन लोग हुए घायल, दो को जिला अस्पताल किया गया रेफर, गांव के बाहर टहलते समय बाइक सवार ने मारी टक्कर

|
Published on: 19 November 2025, 2:53 pm IST
Subscribe

चंदौली: धानापुर थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव के समय बुधवार की देऱ शाम हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया, वहीं दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, निदिलपुर गांव निवासी उमाकांत तिवारी (67) सुदामा सिंह (90) और सरजू राम (71) बुधवार की शाम गांव के बाहर टहल रहे थे. अचानक तेज रफ्तार एक बाइक सवार तीनों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी की सड़क पर तीनों गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने सभी को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां उमाकांत तिवारी और सुदामा सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. सरजू राम को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी. घटना की सूचना धानापुर पुलिस को दे दी गई है.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!