Current Date

चंदौली, बनारस सहित पूर्वांचल में मोन्था तूफान का दिख रहा असर, सुबह से छाए बादल, कई इलाकों में हो रही बारिश, जाने कबतक रहेगा तूफान आने का खतरा

|
Published on: 30 October 2025, 5:07 am IST
Subscribe
ads

चंदौली/बनारस। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोन्था अब पूर्वांचल में अपना असर दिखा रहा है. गुरुवार सुबह से ही चंदौली और पड़ोस के जिले बनारस समेत पूर्वांचल के जिलों में आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं. कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे मौसम पूरी तरह ठंडा और तूफानी बना हुआ है. सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया सहित पूर्वांचल के 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से सक्रिय होकर ‘मोन्था’ तूफान में बदल गया है, जो बुधवार को ओडिशा तट से टकराने के बाद उत्तर दिशा की ओर बढ़ा है. पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. विशेषकर 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों पर बिजली से बचाव और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. बारिश से किसानों को जहां रबी फसलों की बुवाई में मदद मिलने की उम्मीद है, वहीं शहरों में जलभराव और ट्रैफिक बाधित होने की स्थिति भी देखने को मिल रही है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!