Current Date

शोहदों पर कहर बनकर टूटी चंदौली पुलिस, मिशन शक्ति 5.0 में अब तक 1128 मनचलों पर हुई कार्रवाई, SP आदित्य लांग्हे की सख्ती बनी चर्चा का विषय

|
Published on: 24 October 2025, 6:53 am IST
Subscribe
ads

रिपोर्ट -जय तिवारी

चंदौली, नारी सुरक्षा और सम्मान (Women Safety Honor) के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश करते हुए चंदौली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (Mission Shakti Abhiyan Phase-5.0) के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में जिले भर में एंटी रोमियो स्क्वॉड की सघन कार्रवाई से मनचलों में हड़कंप मच गया है. 21 सितंबर से 23 अक्टूबर 2025 तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने जगह-जगह सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, कोचिंग सेंटरों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान धारा 126/135/170 बीएनएसएस में कुल 587 मनचलों और धारा 129 बीएनएसएस में 3 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. SP लांग्हे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहा “मिशन शक्ति 5.0” केवल एक अभियान नहीं बल्कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का जन आंदोलन है। चंदौली पुलिस इसी भावना के साथ कार्य कर रही है कि जिले की हर महिला और बालिका खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस करे.

फब्तियां कसने वालों पर दर्ज हुए 33 केस, 46 गिरफ्तार…..

महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील टिप्पणियां करने या फब्तियां कसने वाले कुल 46 शोहदों के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के तहत 33 मुकदमे दर्ज किए गए. पुलिस ने इन सभी मामलों में तत्परता से जांच कर आरोपियों को पकड़ लिया.

तकनीकी निगरानी में 1128 मनचले कॉपवॉच ऐप में दर्ज…..

सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि इन शोहदों की निगरानी के लिए पुलिस ने तकनीक का भी प्रभावी इस्तेमाल किया है। अब तक 1128 मनचलों का पूरा विवरण—नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित—“कॉपवॉच ऐप” (Copwatch app) में सुरक्षित किया गया है. यह व्यवस्था भविष्य में संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखने में मदद करेगी.

शातिरों पर हुई गुण्डा एक्ट की कार्रवाई……

महिलाओं के साथ अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल 32 आरोपियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. यह कदम महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है.

एसपी आदित्य लांग्हे की सख्त कार्यशैली की हो रही चर्चा…..

एसपी आदित्य लांग्हे (IPS) के नेतृत्व में यह अभियान न केवल प्रशासनिक सफलता माना जा रहा है, बल्कि जिलेभर में इसका सामाजिक असर भी दिख रहा है. उनके निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमों ने फील्ड पर उतरकर मिशन शक्ति को धरातल पर उतारा है. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि “लांग्हे सर की सख्ती से अब सड़क पर मनचले दिखना बंद हो गए हैं.

ऐसा रहा अभियान का असर….

587 मनचलों पर कार्रवाई (धारा 126/135/170 बीएनएसएस)

3 व्यक्तियों पर कार्रवाई (धारा 129 बीएनएसएस)

46 शोहदों के खिलाफ 33 केस (धारा 296 बीएनएस)

1128 मनचले दर्ज “कॉपवॉच ऐप” में

32 अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई…..

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली पुलिस की सख्ती ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं. एसपी आदित्य लांग्हे की यह कार्यशैली अब “नारी सम्मान की चंदौली मॉडल पुलिसिंग” के रूप में सराही जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!