Current Date

डीडीयू स्टेशन के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर लगा स्कैनर, पुक्ता होगी सुरक्षा

|
Published on: 13 October 2025, 11:43 pm IST
Subscribe
ads

दीनदयाल नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त डीडीयू स्टेशन के दक्षिणी द्वार पर लगेज स्कैनर लगाया गया है. ऐसे में दक्षिणी प्रवेश द्वार से आने वाले यात्रियों के बैग आदि की जांच के साथ स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी.पूर्वाेत्तर राज्य का प्रवेश द्वार माना जाने वाला स्थानीय रेलवे स्टेशन से रोजाना डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है, वहीं रोजाना 25 से 30 हजार यात्री ट्रेनों पर सवार होते और उतरते हैं. त्योहारी सीजन में डीडीयू स्टेशन पर रोजाना 200 से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है. वहीं यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है. ऐसे में यहां की सुरक्षा महत्वपूर्ण है. मुख्य द्वार पर 20 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2023 के अगस्त माह में लगेज स्कैनर लगाया गया। इससे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई. तीन वर्ष पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दक्षिणी प्रवेश द्वार की भी शुरूआत की गई. ऐसे में मुख्य द्वार पर तो यात्रियों की जांच होती थी लेकिन दक्षिणी प्रवेश द्वार पर यात्रियों की जांच नहीं हो पाती थी. ऐसे में यहां लगेज स्कैनर लगाने का प्रस्ताव एक वर्ष पहले ही शुरू हो गया था। दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्लोपिंग सीढि़यों के नीचे टिकट घर से सटे ही बड़ा सा हाल का निर्माण करने के बाद सोमवार को इसमें लगेज स्कैनर लगाया गया.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
error: Content is protected !!