Current Date

डीडीयू जंक्शन के फुटओवर ब्रिज से 16.25 लाख नकद बरामद: वाराणसी से डेहरी जा रहा था युवक, हवाला एंगल पर जांच

|
Published on: 21 February 2026, 6:58 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— Railway Protection Force (आरपीएफ) और Government Railway Police (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए Pandit Deen Dayal Upadhyaya Junction के फुटओवर ब्रिज से 16 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए.
टीम को स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद फुटओवर ब्रिज पर निगरानी बढ़ाई गई. जांच के दौरान एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में नकदी मिली. प्रारंभिक पूछताछ में वह धनराशि के स्रोत और गंतव्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका. इसके बाद नकदी को कब्जे में लेकर संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया. पकड़े गए आरोपों की पहचान सोनू कुमार सोनी निवासी देहरी रोहतास बिहार के रूप में हुई है.
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां इस मामले को हवाला नेटवर्क से जोड़कर भी देख रही हैं। पूर्व में भी खुफिया रिपोर्टों में संकेत मिले हैं कि डीडीयू जंक्शन के रास्ते नकद धनराशि को देश के पश्चिमी राज्यों तक भेजा जाता रहा है. सोना-चांदी, कोयला और लकड़ी जैसे थोक कारोबार में निवेश के लिए कथित तौर पर नकद लेनदेन हवाला चैनलों के जरिए संचालित होने की आशंका जताई जाती रही है.

अधिकारियों का कहना है कि बरामद रकम के स्रोत, संबंधित व्यक्तियों के संपर्क और संभावित नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर आयकर विभाग और अन्य जांच एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी. रेलवे परिसर में सुरक्षा और निगरानी को और सख्त कर दिया गया है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!