Current Date

चंदौली में लाठी-डंडे से पीट कर युवक की हत्या, सैयदराजा पुलिस बताती रही एक्सीडेंट, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना— आरोपियों के खिलाफ परिजनों ने दी नामजद तहरीर

|
Published on: 24 November 2025, 11:17 am IST
Subscribe
ads
घटना के बाद जमीन पर पड़ा खून

चंदौली: जिले में सरकारी शराब ठेके के पास मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें पियूष उर्फ छोटू नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विनायक गंभीर रूप से घायल और उसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है. मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने बताया कि 23 नवंबर की शाम करीब साढ़े नौ बजे रात को पियूष उर्फ छोटू और विनायक सरकारी ठेके गए थे. पास में चखने की दुकान के पास विनय यादव अपने अन्य अज्ञात चार /पांच की संख्या में एक राय होकर उसे रोक लिया और अपने लाठी-डंडों और खाली शराब की बोतल से हमला कर दिया. प्रार्थी के अनुसार, आरोपियों ने पियूष के साथ विनायक को पीटा. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों ने पियूष उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनायक का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है.
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुँचे, जहाँ मृतक के पिता ने रो-रोकर आरोपियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया. प्रार्थी ने तहरीर देकर संबंधित सभी नामजद व अज्ञात हमलावरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. कोई घटना को लेकर जिले की सैयदराजा राजा पुलिस गुमराह करती रही. मारपीट की घटना को सड़क दुर्घटना बताती रही. इस संबंध में चंदौली एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. अन्य की तलाश की जा रही है. घटना के कारण और वास्तविक विवाद की जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!