Current Date

उधार शराब नहीं देने पर तमतमाए राजनीतिक परिवार से जुड़े युवक, प्रधानाचार्य भी निकला आरोपी, ठेका पर की दबंगई, वीडियो हुआ वायरल अब पुलिस ने दर्ज किया मारपीट और छिनाझपटी का मुकदमा- जाने क्या है पूरा मामला

|
Published on: 9 November 2025, 4:15 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के अवही पुलिस चौकी के पास स्थित सरकारी शराब की दुकान पर शुक्रवार रात हुई दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में तीन युवक दुकान के सेल्समैन के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, युवक उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की धमकी भी दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल पुलिस चौकी से कुछ ही मीटर की दूरी पर है, फिर भी आरोपियों ने खुलेआम हंगामा किया.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में एक युवक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का भतीजा बताया जा रहा है, जबकि दूसरा धानापुर ब्लॉक प्रमुख का करीबी है. तीसरा युवक लक्ष्मण डाबरिया गांव का प्रधान बताया गया है. इससे मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है.

धीना थाना प्रभारी ने बताया कि घटना उधारी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ (सपाडु), लक्ष्मण (प्रधान) डाबरिया और दीपक सिंह उर्फ़ (मटरू) के खिलाफ मारपीट और छिनाझपटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो के बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर पुलिस की भूमिका और राजनीतिक हस्तक्षेप पर भी सवाल उठने लगे हैं.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!