Current Date

11.128 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से बिहार के रास्ते लाकर गाज़ीपुर में पुड़िया बनाकर बेचते थे, अलीनगर और RPF टीम को मिली सफलता

|
Published on: 21 November 2025, 7:45 am IST
Subscribe
ads

चंदौली: अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने दो और गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. मानस नगर पोखरे के सटे DFCC लाईन के समीप से गुरुवार की शाम दोनों को पकड़ा गया. इनके पास से करीब 11.128 किलो गांजा बरामद हुआ है. बरामद गांजे की कीमत 1 लाख 25 हज़ार रुपये बताई गई. पूछताछ में बताया कि उड़ीसा से बिहार के रास्ते गांजा को गाज़ीपुर लेकर जाते हैं. गाज़ीपुर में बेचकर बढ़िया मुनाफा कमाते थे.अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा.

इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि गुरुवार शाम में खबर मिली कि कुछ तस्कर डीएफसी लाइन से गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही वह आरपीएफ टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी. करीब आधे घंटे बाद दो तस्कर नजर आए तो पुलिस ने उनको रोकना चाहा, लेकिन वह भागने लगे. जिस पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम बाली कुमार पुत्र रामकृत सदर कोतवाली, जनपद गाजीपुर बताया वही दूसरा सत्येंद्र गुप्ता पुत्र स्व.विंध्याचल गुप्ता निवासी मोहम्मदपुर थाना सदर जनपद गाजीपुर बताया. दोनों तस्करों को संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत का जेल भेजा जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!