सकलडीहा कोतवाली इलाके के चतुर्भुजपुर गांव के अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है. परिजनों ने बताया मंगलवार की दोपहर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई. परिजन उन्हों लेकर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
चतुर्भुजपुर गांव निवासी (55) सुरदेशी राजभर गृह कलह से उबकर जहर का सेवन करके सो गए. कुछ देर में उनकी हालत बिगड़ गई. परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुरदेशी की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रो कर बुरा हाल था. सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया जहरीला पदार्थ के सेवन से अधेड़ की मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.





