Current Date

जगदीश सराय गांव में शराब दुकान पर चोरीः नगदी और शराब की पेटियां गायब, सीसीटीवी भी उखाड़ ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

|
Published on: 26 November 2025, 5:58 am IST
Subscribe
ads

चंदौली — सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव में एक देशी शराब की दुकान पर चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने बीती देर रात दुकान से नगदी, देशी शराब की पेटियां चुरा लीं. दुकान में लगे सीसीटीवी और डीबीआर भी उखाड़ ले गए. पास में अंग्रेजी शराब की दुकान के कैमरा को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह शराब की दुकान गिरीश कुमार के नाम से संचालित है.

दुकान में लगे सीसीटीवी को चोरों ने किया क्षतिग्रस्त

बुधवार की सुबह साढ़े 6 जब दुकान का सेल्समैन राजू गुप्ता पहुंचा, तो उसने दुकान का ताला टूटा हुआ पाया. दुकान के अंदर से नगदी और शराब की कई पेटियां गायब मिलीं. सेल्समैन ने तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक गिरीश कुमार को दी.

गल्ला का ताला तोड़ निकाल लें गए पैसे

सूचना के बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सदर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों का पता लगाने के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इस संबंध में सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!