Current Date

काली मंदिर ध्वस्तीकरण में मृतक संविदा कर्मचारी के परिजनों को मिला 10 लाख का मुआवजा, घर वालों को मिलेगी सरकारी नौकरी: मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान गुंबद गिरने से गई थी पीडब्ल्यूडी संविदा कर्मी बलदेव यादव की जान

|
Published on: 11 July 2026, 6:27 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्राचीन काली माता मंदिर के ध्वस्तीकरण के समय हुए हादसे में जान गंवाने वाले पीडब्ल्यूडी के संविदा कर्मी बलदेव यादव उर्फ झूरी यादव के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। यह राहत विधायक रमेश जायसवाल की पहल पर मिली। शुक्रवार देर रात मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के तहत प्राचीन काली माता मंदिर का ध्वस्तीकरण किया जा रहा था। इसी दौरान मंदिर का भारी-भरकम गुंबद अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गिरते समय गुंबद बुलडोजर के बकेट से टकराने के बाद दूसरी दिशा में जा गिरा, जिसकी चपेट में आकर पीडब्ल्यूडी के संविदा कर्मचारी बलदेव यादव (58), निवासी पड़ाव डांडी, गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल हुआ। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बलदेव यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए ध्वस्तीकरण का कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया था। घटना के बाद विधायक रमेश जायसवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और अधिकारियों से वार्ता की। उनकी पहल पर मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय लिया गया। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी और भविष्य में ऐसे कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

मुगलसराय के बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल —

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!