चंदौली—बीते दिनों बलुआ थाना के मोहरगंज स्थित किन्नरों के तीन मंजिला मकान में तेज धमाका के साथ मकान की एक तरफ की दीवार ढह गई और पूरी इमारत दहल गई थी. इस मामले में मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज किन्नरों ने बुधवार सुबह बलुआ थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया. किन्नरों ने गेट पर बैठकर पुलिस लगातार नारेबाजी करते रहे, उन्होंने कहा मुझे इंसाफ चाहिए मुझे इंसाफ चाहिए, घूसखोरी नहीं, पैरवी करने वालों को कहा की चूड़ियां पहन लेना, मौके पर पहुंची सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी प्रदर्शन कर रहें किन्नरों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करने में लगी रही.
बता दें रविवार देर रात मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के मकान पर हुए बम धमाके के मामले में बलुआ पुलिस ने तीन आरोपियों कल गिरफ्तार किया था. इन पर हत्या के प्रयास और घर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा था. लेकिन मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर किन्नर समाज के लोगों में आक्रोश था. बुधवार की सुबह बलुआ थाने पहुंचकर नारेबाजी कर सड़क जाम कर दिया.





