Current Date

मढ़िया बांध के पास मिले युवक के शव की हुई पहचान, मौत पर रहस्य बरकरार…..जाने क्या है पूरा मामला

|
Published on: 30 November 2025, 8:49 am IST
Subscribe

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया बांध के पास शनिवार देर रात मिले युवक के शव की पहचान हो गई है. मृतक रोहित निषाद (35 वर्ष) निवासी बहादुरपुर, थाना मुगलसराय के रूप में पहचान में आया है। रोहित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई मोहित और राज अभी अविवाहित हैं। रोहित की शादी हाल ही में हुई थी और उसके कोई संतान नहीं थी.
परिवार के अनुसार रोहित रिश्तेदारी में चुनार, मिर्ज़ापुर से आई एक बारात में शामिल होने के लिए शनिवार शाम घर से निकला था. बारात मढ़िया स्थित वृंदावन लॉन में आई थी. इसी दौरान देर रात उसका शव ट्यूबवेल के पास निर्माणाधीन प्लॉट में ईंटों के चट्टे के बीच संदिग्ध हालत में मिला. रोहित के पिता पड़ाव क्षेत्र में ट्रकों की कमानी बनाने का काम करते हैं, जबकि रोहित मछली का बच्चा और मछली बेचने का कारोबार करता था. ग्रामीणों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी जरूर था, लेकिन स्वभाव से बेहद शांत और मृदुल था. लोगों का मानना है कि उसकी हत्या के पीछे कोई न कोई ठोस वजह अवश्य होगी. पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और शरीर पर मौजूद चोटों के आधार पर हत्या की आशंका जताई है. फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं. इस संबंध में मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया लान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. लान में मृतक कब तक मौजूद रहा. सभी बिंदुओं की जांच चल रही है. जल्दी ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रोहित आखिरी बार किसके साथ देखा गया और वह वहां कैसे पहुंचा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की जांच कई बिंदुओं पर जारी है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!