Current Date

भदोही में नाबालिग के अपहरण का आरोपी बिना बताए थाने से निकला, फिर पोखरे में मिली लाश, लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित

|
Published on: 25 November 2025, 3:10 am IST
Subscribe

भदोही जिले में एक नाबालिग युवती के अपहरण के आरोपी का लाश एक पोखरे में संदिग्ध हाल में बरामद किया गया. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. एक दिन पहले ही उसके कपड़े और एक कथित सुसाइड नोट मौके से बरामद किया गया था.

जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के चकवा महावीर मंदिर के पोखरे में मवैया हरदोपट्टी गांव निवासी होमगार्ड संजय यादव (28) का शव मिला. वह दो दिन से गायब था. दो दिन पहले पुलिस ने उसे लड़की के भगाने के आरोप में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. पुलिस का कहना है कि वह बिना बताए ही थाने से निकल गया. तब से ही वह गायब था. मृतक युवक के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. भदोही एसपी अभियमन्यु मांगलिक ने लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। वहीं मामले की जांच एएसपी शुभम अग्रवाल को जांच सौंपी है.

मौके से मिला है पांच पन्ने का सुसाइड नोट—-

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि तालाब के किनारे पुलिस ने उसके आधार कार्ड, बेल्ट और मफलर के साथ पांच पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया. जिसमें उसने लड़की के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे. सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया था कि लड़की के परिजन उसे आए दिन परेशान कर रहे हैं. प्रकरण में लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई है. दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी. पिता के आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!