Current Date

Chandauli News : ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार किशोर की मौतः साइकिल से सामान लेने बाजार जा रहा था लक्की, परिजनों में मचा कोहराम

|
Published on: 14 December 2025, 7:25 am IST
Subscribe
ads

बबुरी थाना क्षेत्र के मुगलसराय-चकिया मार्ग पर नरहरपुर गांव के पास साइकिल सवार किशोर को पीछे से एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया. तेज टक्कर लगने से साइकिल पर सवार 13 वर्षीय किशोर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान नरहरपुर गांव के राजेश मौर्य का पुत्र लकी (13) के रूप में हुईं. सूचना के बाद सीओ कृष्ण मुरारी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर और टाली को कब्जे में ले लिया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच हो गए. किशोर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुगलसराय-चकिया मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया और यातायात को बहाल किया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरु कर दी है. इधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
error: Content is protected !!