Current Date

सोनभद्र पुलिस ने “लुटेरी दुल्हन गैंग” के सदस्य को दबोचा, 90 हजार नकद और बोलेरो बरामद- पढ़ लें पूरा मामला ताकी आप भी रहे सावधान

|
Published on: 7 November 2025, 1:21 pm IST
Subscribe
ads

सोनभद्र। अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए म्योरपुर पुलिस ने “लुटेरी दुल्हन गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक के पास से लूट के ₹90,000 नकद और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (UP64 Q 3123) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान कृष्णानन्द मौर्य (28 वर्ष) पुत्र रणजीत सिंह मौर्य, निवासी ग्राम बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है.

एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान के तहत यह सफलता मिली.अभियान की कमान एएसपी (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी और सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को छत्तीसगढ़ मार्ग से झारखंड भागने के दौरान गिरफ्तार किया.

इस तरह दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, पीड़ित रमेश कुमार माली पुत्र अजुबा राम, निवासी जालौर (राजस्थान) ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई.पूछताछ में आरोपी कृष्णानन्द मौर्य ने बताया कि वह “लुटेरी दुल्हन गैंग” का सदस्य है. गिरोह का सरगना राजू माली राजस्थान में रहकर नकली शादी के नाम पर युवकों से संपर्क करता था। इसके बाद गिरोह की महिलाएं झूठे विवाह का नाटक रचाकर वर पक्ष से पैसे और गहने ऐंठ लेती थी.

29 अक्टूबर 2025 को गिरोह ने रमेश कुमार माली की शादी माया घसिया की बेटी रानी से फर्जी तरीके से कराई। शादी के बाद बोलेरो से पीड़ित को छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर ₹10 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूट ली.

पहले भी कई राज्यों में कर चुके वारदातें

अभियुक्त ने स्वीकार किया कि गिरोह ने पहले भी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह नकली शादियां रचाकर ठगी और लूट की घटनाएं की हैं। गिरोह के इस कार्य के एवज में कृष्णानन्द को ₹95 हजार मिले थे.

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार यादव, आरक्षी मनोज कन्नौजा और रामजीत बिंद शामिल रहे

पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों राजू माली, माया घसिया, रानी घसिया और रवि रंजन मौर्य की तलाश में दबिश दे रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!