Current Date

श्री साई पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना, छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया

|
Published on: 19 December 2025, 10:42 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—पंडित दीनदयाल नगर के के कैलाशपुरी स्थित श्री साई पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 15वां वार्षिक उत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकार कृष्ण मुरारी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया. इसके बाद स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जिसकी दर्शकों व अभिभावकों ने जमकर सराहना किया. रंगारंग लाइटों की रोशनी के बीच देश भक्ति गानों पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम चार चांद लगा दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा—विद्यालय में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम प्रत्येक बच्चे की विशिष्ट प्रतिभा और क्षमता को दर्शाता है. वार्षिक उत्सव किसी भी विद्यालय का आईना होता है, जिसमें पुरे साल गतिविधियां रिफ्लेक्ट होती हैं. इस दौरान सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य काफी बेहतर है. महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों को निरंतर सीखने, आगे बढ़ने और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया. इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रत्येक छात्र को मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर दिया गया. जिससे वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके, सरस्वती वंदना स्वागत गीत ,गणेश वंदना , लावणी, हरियाणवी डांस समेत कई प्रदेशों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति की. रंगारंग प्रस्तुतियों ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उनके सर्वांगीण विकास को दर्शाया. जो कार्यक्रम के विषय को सार्थक करता है. यह वार्षिक उत्सव विद्यालय छात्रों और अभिभावकों के लिए एक यादगार क्षण रहा. जो शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है.. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल ने कहा की वार्षिकोत्सव किसी भी स्कूल का आईना होता है जिसमें वर्ष भर की गतिविधियां रिफ्लेक्ट होती हैं. वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती है और पुरस्कार वितरण का भी कार्य संपन्न होता है. इसकी तैयारी बच्चे बहुत समय से करते रहते हैं और अपनी नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने बच्चों के परफॉर्मेंस को काफी सराहा और सबको बधाई भी दी. मुख्य अतिथि ने विश्वास जताया कि इस विद्यालय से राष्ट्रवादी सोच के विद्यार्थी आगे निकलेंगे और मां भारती की सेवा करते रहेंगे.


विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी शर्मा क्षेत्राधिकारी ने कहा कि श्री साइ पब्लिक स्कूल एक चर्चित स्कूल है जिसके शैक्षणिक व सांस्कृतिक आधार मजबूत हैं और इसका प्रदर्शन बच्चों ने बखूबी किया है. उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और शिक्षकों से अपेक्षा की कि भविष्य में अपने विद्यालय से अच्छे नागरिकों को निकालने का सतत प्रयास करते रहेंगे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत ,गणेश वंदना , लावणी, हरियाणवी डांस समेत कई प्रदेशों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति की,
कुछ बच्चों ने फिल्मी गीतों पर भी प्रस्तुतीकरण दिया. बहुत ही चुटीले ढंग से खबरें भी पढ़ी गई और ब्राइडल शो तथा फैंसी ड्रेस मुख्य आकर्षण रहा. फैंसी ड्रेस में यशराज अग्रहरि प्रथम, कनक सोनकर द्वितीय और साजन यादव तृतीय आए. इस अवसर पर अंशिका तिवारी दीक्षा अग्रहरि स्वीटी एवं कुमारी सपना ने एकल प्रस्तुति भी की, एकल नृत्य की प्रस्तुति के लिए अंशिका तिवारी को विधायक रमेश जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने विशेष रूप से सम्मानित किया.


विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार जायसवाल उप प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा पांडेय एवं कार्यक्रम संयोजक तथा कोऑर्डिनेटर श्रीमती रिद्धि तिवारी को भी अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर चंदा यादव , रीता श्रीवास्तव, गीता पाल, गिरीश कुमार ,अमित यादव ,बुशरा खान ,श्रीमती सरवत रवि कुमार पंकज काफी सक्रिय रहें. खेलकूद में आए हुए चैंपियंस को भी पुरस्कृत किया गया. सीनियर वर्ग में रिया सिंह एवं साजन यादव जूनियर वर्ग बी में शिवम यादव एवं अकीफा परवीन तथा जूनियर वर्ग ए में प्रज्ञा यादव एवं आयुष ने अपने चैंपियंस के पुरस्कार को ग्रहण किया. विद्यालय के स्टेटस रिपोर्ट रिद्धि तिवारी ने अतिथियों का स्वागत श्रीमती सीमा पांडेय धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार जायसवाल एवं संचालन रिद्धि तिवारी एवं प्रिया शर्मा ने किया. सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन प्रबंध निदेशक डॉ अनिल यादव , सिद्धार्थ ,रोहित एवं राम जी ने किया.

अगला लेख

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: सिस्टम ने जिंदा आदमी को बना दिया ‘मुर्दा’, अंजनी सिंह बोलें- चंदौली में अब जिंदा मुर्दों की तलाश मेरी लड़ाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार

Chandauli Rail News: पूर्व मध्य रेल में बड़ा बदलाव: डिम्पी गर्ग ने संभाली महाप्रबंधक की कमान, 32 वर्षों के अनुभव से मिलेगी रेलवे को नई रफ्तार
error: Content is protected !!