Current Date

शादी की खुशियों से पहले छाया मातम, गंगा में डूबे यातिश की अबतक नहीं मिली लाश, झारखंड के रहने वाले परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

|
Published on: 4 November 2025, 7:16 am IST
Subscribe

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के शीतला घाट पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे के बाद झारखंड के पलामू जिले से आए परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गंगा में डूबे 24 वर्षीय यातिश पाण्डेय का मंगलवार दोपहर तक पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ, जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं, लेकिन दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिल पाई। उधर, हादसे के बाद परिवार पूरी तरह से सदमे में है। यातिश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और इस महीने 24 नवंबर को उसकी बड़ी बहन रिया की शादी तय थी। परिवार पूजा-पाठ और दर्शन के लिए काशी आया था ताकि बेटी के विवाह से पहले धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए जा सकें। सोमवार की सुबह जब यातिश अपनी बहन के साथ शीतला घाट पर स्नान कर रहा था, तभी गहरे पानी में चला गया और लहरों में समा गया। घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। बहन ने किसी तरह परिजनों और पुलिस को सूचना दी, लेकिन देर तक खोजबीन के बाद भी यातिश का कोई सुराग नहीं मिला। हादसे के बाद से मां-बाप की हालत नाजुक है। मां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, जबकि बहन रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार जिस मकान में ठहरा है, वहां का माहौल गमगीन है। घरवालों ने बताया कि यातिश पढ़ाई में होनहार था और बी.ए. की पढ़ाई कर रहा था। परिवार अब गंगा किनारे घंटों तक बैठकर बेटे के लौटने की आस में है। दशाश्वमेध थाने के प्रभारी उपेंद्र प्रताप ने बताया कि एनडीआरएफ और जल पुलिस की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जब तक शव नहीं मिल जाता, खोज अभियान जारी रहेगा।

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!