Current Date

चंदौली के युवती की मिर्ज़ापुर के बजाहूर जंगल में गला रेतकर निर्मम हत्या : पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने पत्थरों से सिर कूचा, कुछ दिन पहले मुगलसराय में हुई थी शादी, नजदीकी पर शक

|
Published on: 8 January 2026, 10:47 am IST
Subscribe

मिर्जापुर— जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित बलुआ बजाहूर के करहीया जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. बदमाशों ने धारदार हथियार व पत्थर से सिर कूचकर घटना को अंजाम दिया है. साथ ही युवती का क्रूरता पूर्वक गला रेतकर नृशंस हत्या की गई है. बदमाशों ने हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए पत्थर से सिर भी कुचल दिया और मौके से फरार हो गए. बृहस्पतिवार की सुबह जंगल में खून से लथपथ शव देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर चुनार कोतवाल और सीओ चुनार मंजरी राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बाईट- अपर पुलिस ऑपरेशन मिर्जापुर — 

इस संबंध अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने बताया कि मृतका की पहचान अंशू चौरसिया (22) पत्नी किशन चौरसिया निवासिनी अमड़ा थाना कंदवा जनपद चन्दौली के रूप में हुई. मृतका की माता से संपर्क किया गया तो यह जानकारी मिली कि मृतका की पूर्व में 02 शादी हुई थी जो वर्तमान में अपने परिजन एवं ससुरालीजन से अलग रह रही थी. यह भी पता चला कि मृतका अपने किसी नजदीकी/परिचित के साथ यहां आयी थी जिसके साथ यह घटना हुई है. मृतका अंशु उपरोक्त के शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है. चन्दौली व मुगलसराय दोनों स्थानों पर पुलिस टीमें भेजी गयी है. जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!