Current Date

पंडित दीनदयाल स्टेशन से फिर 35 लाख की नकदी के साथ आरपीएफ ने एक तस्कर को पकड़ा, आरोपित को आयकर विभाग को सौंपा

|
Published on: 3 December 2025, 9:18 am IST
Subscribe

चंदौली— रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) की टीम ने डीडीयू स्टेशन से मंगलवार की देर रात को एक बार फिर भारी मात्रा में नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. आरपीएफ की ओर से बताया गया कि बैग की तलाशी में उसके पास से कुल 35 लाख 33 हजार 760 रुपये नकद बरामद किए गए, जिसमें 500 के नोट शामिल हैं. पकड़े गए व्यक्ति का रत्नेश कुमार वर्मा निवासी रामनगर, गंगा सियारी प्रयागराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

बुधवार की दोपहर पीसी के दौरान डीडीयू आरपीएफ पोस्ट प्रभारी पीके रावत ने बताया कि वह प्रयागराज से आ रहा था. टीम देर रात डीडीयू जंक्शन के फूड ओवर ब्रिज पर गश्त कर रही थी, उसी समय उनकी नजर संदिग्ध अवस्था में खड़े उक्त युवक पर पड़ी. उसकी गतिविधियों पर शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें लाखों के नोटों के बंडल देखकर सभी के होश उड़ गए.

नोटों की गिनती करते आरपीएफ व जीआरपी प्रभारी

नकदी किस उद्देश्य से उसने लाया था और इसे किसे देना था इसकी जांच की जा रही है. बता दें कि आरपीएफ टीम एक माह पूर्व भी नगदी के साथ एक युवक को पकड़ा था. दीनदयाल स्टेशन से अक्सर नकदी की बरामदगी होती रही है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!