Current Date

चकिया में लूट कांड का खुलासा: गिरोह के सरगना समेत छह को दबोचा, तमंचा, दो बाइक और कैश बरामद, चकिया पुलिस और एसओजी टीम को मिली सफलता

|
Published on: 11 November 2025, 7:52 am IST
Subscribe

चंदौली। चकिया पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह सरगना समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, दो मोटरसाइकिल और 17,400 रुपये नकद बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर को बैरी बाजार निवासी ज्वेलरी कारोबारी जितेंद्र कुमार से फिरोजपुर गांव के पास बदमाशों ने मारपीट कर बैग लूट लिया था. इस घटना में सोने का झुमका, दुकान और आलमारी की चाबियां भी गई थीं। सीसीटीवी फुटेज और ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर 10 नवंबर को दबिश दी और सभी को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल यादव (गिरोह सरगना), धीरज पांडेय उर्फ अखिलेश्वर पांडेय, अंकित राय, अभय राय, विवेक कश्यप और अभिषेक कुमार शामिल हैं. इनमें से कई के खिलाफ पहले से गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
अभियान में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, सर्विलांस सेल के आशीष मिश्रा, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामतीर्थ, अनुज यादव, अमित कुमार, राकेश सिंह तथा कांस्टेबल प्रदीप सिंह और राकेश यादव की अहम भूमिका रही. पुलिस ने बताया कि गिरोह वाराणसी और चंदौली में सक्रिय था और राहगीरों व कारोबारियों को निशाना बनाता था. सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!