चंदौली —मुग़लसराय स्टेशन गेट नंबर-1 बाटा के समीप ऑटो चालको के तानाशाही वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सरकारी इलेक्ट्रॉनिक- बस में सवारी भरने को लेकर बस कंडक्टर और ऑटो ड्राइवरो के बीच जमकर बहस बाज़ी हुई थी. ऑटो चालकों ने बस कंडक्टर को हड़काया था. कंडक्टर को हड़काने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. मामले का संज्ञान लेते हुए मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपी चार ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. सभी आरोपी चालक मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं.
जानकारी के अनुसार स्टेशन गेट नंबर-1 बाटा के पास इलेक्ट्रॉनिक बस कंडक्टर गाड़ी खड़ी कर सवारियां भरने लगा. आरोप है कि ऑटो चालको ने इसका विरोध किया. उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक बस कंडक्टर और चालक को खुब हड़काया. दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुईं. इस बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक आशीष कुमार वर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, नासिर अहमद सहित अनिल कुमार को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.





