भदोही- जिले के सिरोही बाजार के कथीपुर तिराहे पर सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. डिवाइडर पार करते समय स्कूटी सवार को तेज रफ़्तार टेलर ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही स्कूटी सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुड़ियापुर निवासी राकेश कुमार (46) के रूप में हुईं. राकेश भदोही बाजार करने जा रहे थे. इस बीच हादसे में उनकी जान चली गई. ज्ञानपुर कोतवाली के मुड़ियापुर निवासी राकेश कुमार की माता का मंगलवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था. उसके सिलसिले में वे भागदौड़ कर रहे थे. तेरहवीं को लेकर सामान की खरीदारी के लिए वे सरोंई बाजार के लिए निकले थे. बताया जा रहा है कि भदोही-औराई मार्ग पर वे भदोही कोतवाली के कथीपुर तिराहे के पास डिवाइडर से स्कूटी पार करा रहे थे. इस बीच अचानक झटके से उनकी स्कूटी दूसरे लेन पर पहुंच गई और वे भदोही से औराई की तरफ जा रहे टेलर की चपेट में आ गए. जिससे मौके पर ही मौत हो गई. घटना की गए. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही रजपुरा चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राकेश कुमार के पांच बच्चे हैं. जिसमें चार लड़की और एक लड़का है. प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि टेलर को कब्जे में ले लिया गया है. चालक फरार है.
भदोही में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार टेलर ने स्कूटी सवार को रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत, डिवाइडर पार करते समय हुआ हादसा, कल मां की थी तेरहवीं, मचा कोहराम
अगला लेख





