Current Date

चंदौली में सल्फास खाकर आत्महत्या करने वालों की बढ़ी संख्या: 120 रुपये में दुकान पर आसानी से मिल जाती है सल्फास की टिकिया, विशेषज्ञों ने कहा—एक गोली से मर सकते हैं बीस लोग

|
Published on: 17 December 2025, 5:09 am IST
Subscribe

Report by- Jai tiwari——

चंदौली—पिछले दो माह के दौरान आधा दर्जन लोग इसे खाकर अपनी जिन्दगी से हाथ धो बैठे. हालांकि इसमें सभी ने अलग-अलग कारणों से आत्महत्या कर ली. आधा दर्जन के खाकर जान देने की बात रिकार्ड में दर्ज है लेकिन संख्या इससे ज्यादा बतायी जा रही है.

जिले के डाक्टरों का कहना है कि ‘सल्फास’ का विष इतना तेज होता है कि उसके खाने के तुरन्त बाद से ही हालत बिगड़ने लगती है. घंटे-दो घंटे में तो किडनी, लीवर, आंत और शरीर के अन्य आर्गन्स नष्ट हो जाते है. इसलिए तमाम ऐसे मरीजों को बड़े अस्पतालो में रेफर कर दिया जाता है जो काल के गाल में कुछ देर बाद ही समा जाने वाले होते हैं.

सल्फास की टिकिया—

सूत्रों का कहना है कि इस घातक रसायनिक टैबलेट की बिक्री खाद-बीज की दुकानों से की जाती है. हालांकि प्रतिबंधित होने के कारण खुलेआम नहीं होती है लेकिन मांगने पर मुहैया हो जाती है. 70 से 80 रुपये कीमत वाली यह टैबलेट किसी दुकान पर सौ तो किसी पर 120 रुपये की दो से चार गोली बेची जा रही है. जिले और नगर की दुकानों से भले ही थोड़ी परेशानी के साथ मिले परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में हर दुकान पर आसानी से मिल जाती है. कृषि विभाग से कृषि रक्षा रसायन बिक्री का लाइसेंस दुकानों को दिया जाता है. अभी तक इस जानलेवा दवा की बिक्री की रोकथाम के लिए विभाग ने कोई छापेमारी नहीं की है. यदि आकस्मिक छापामारी की जाती तो निश्चित है कि कई इसकी जद में आ सकते है.

लोगों का कहना है कि इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन को अभियान चलाने की जरूरत है. इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि शासन ‘सल्फास’ का टैबलेट बनाने वाली कम्पनी के विरुद्ध ही कार्रवाई करे. हालांकि कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस दवा का दुरुपयोग रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. इसका उपयोग कर आत्महत्या कर कई प्रतिभाशाली अपनी जान गंवा चुके है. गुस्सा और मानसिक तनाव में ज्यादातर नौजवान और महिलाएं इसका प्रयोग करती हैं. अभी हाल ही में चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र की दिरेहू पहाड़ी पर एक प्रेमी युगल ने पारिवारिक असहमति के कारण जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर थी, बाद में उसकी भी मौत हो गई. यह घटना 13 नवंबर 2025 की है. वही 15 दिसंबर को अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव में एक पति ने पत्नी सहित खुद को सल्फास की गोलियां खा लिया. इसमें पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का इलाज आज भी वाराणसी के सर सुंदर लाल अस्पताल में चल रहा है. तीसरी घटना सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर की है. गृह क्लेश से उभकर एक 55 वार्षिक अधेड़ ने सल्फास की गोली खा ली और उसकी मौत हो गई. जिला अस्पताल में भी दो माह में कई ऐसे मामले आए जो विषक पदार्थ खाने के बाद भर्ती कराए गए. दो माह में चार लोगों ने आत्महत्या सल्फास खाकर किया है. इसलिए इस पर रोक जरूरी है.

एक गोली से मर सकते हैं बीस—

विशेषज्ञों की माने तो सल्फास की एक गोली में 20 लोगों की जान जा सकती है. इस संबंध में पीडीडीयू एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया चोरी-छिपे भले ही बिक्री की जाती हो लेकिन सामान्य ढंग से यह उपलब्ध नहीं है. यदि किसी दुकानदार के विरुद्ध प्रतिबंधित दवा बेचने की शिकायत मिले तो छपामारी के अलावा बरामदगी के बाद उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

लाइसेंस होगा निरस्त—

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के उप-जिला अधिकारी अनुपम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि फर्टिलाइजर और बीज विक्रय का लाइसेंस दिया जाता है. ये ही दुकानदार कृषि रक्षा के लिए जरूरी रसायनों की बिक्री भी करते हैं. उन्होंने कहा कि यदि प्रतिबंधित दवा और अल्कोहल जैसी जहरीली पदार्थ की बिक्री की जानकारी मिली तो दुकानदारों का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जायेगा.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!