Current Date

Chandauli News : नाम लीलाधर और काम गो तस्करी का. चंदौली पुलिस ने छह माह के लिए किया जिला बदर

|
Published on: 19 November 2025, 12:04 pm IST
Subscribe

चंदौली: धानापुर थाना क्षेत्र के किशनपुरा निवासी लीलाधर बिंद पुत्र स्वर्गीय रामपति बिंद को जिले से छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत की गई है.

पुलिस के मुताबिक लीलाधर बिंद लंबे समय से थाना कंदवा, थाना धीना, थाना धानापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में गोवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय रहा है। उसके अपराधिक गतिविधियों और बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने इस बार सख्त कदम उठाया है।

डीएम चंदौली ने जारी किया जिला बदर आदेश

अपराध की गंभीरता और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट चंदौली ने आरोपी को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है.
आरोपी को यह आदेश तामील करा दिया गया है और पुलिस ने उसे स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह आदेश का उल्लंघन न करे.

अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती

जिला प्रशासन का कहना है कि गोवंश तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने बताया कि ऐसे अपराधों में शामिल सभी व्यक्तियों की सूची तैयार कर निगरानी बढ़ा दी गई है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!