चंदौली— मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह मंगलवार को क्लास लगाई. उन्होंने सभी चिन्हित अपराधियों को कोतवाली पर बुलाकर दो-टूक चेतावनी दी कि अगर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. क्राइम प्रभारी निरीक्षक चंद्रकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए मंगलवार को 35 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कोतवाली बुलाकर किया गया. हिस्ट्रीशीटरों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की निगरानी लगातार जारी है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी. उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों से किसी भी अपराध में शामिल न होने की अपील की. साथ ही उन्होंने संबंधित चौकी प्रभारी और बीट के पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर समय-समय पर चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाते रहें. मुगलसराय कोतवाली में हुई इस क्लास के बाद हिस्ट्रीशीटरों में हड़कंप की स्थिति रही. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.






