Current Date

मवई-पचफेड़वा रिंग रोड बना ‘चोरों का कॉरिडोर: चंदौली में पशुपालकों की बढ़ी चिंता, एक साल में दर्जनों वारदातें ताजा घटना में दुधारू भैंसें खूंटे से खोल ले गए चोर. P-7 न्यूज पर पढ़ें खास रिपोर्ट

|
Published on: 22 April 2026, 1:33 pm IST
Subscribe
ads

Jai prakash tiwari (jai tiwari )

चंदौली— जिले का रिंग रोड अब आसपास के गांवों के लिए राहत नहीं, बल्कि चिंता का कारण बनता जा रहा है. बीते एक वर्ष में रिंग रोड से सटे गांवों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों और खासकर पशुपालकों में भय का माहौल है. करोड़ों रुपये के आभूषण और नकदी के साथ-साथ अब पशुधन भी चोरों के निशाने पर है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस अब तक एक भी बड़ी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है.
रिंग रोड का इलाका मुगलसराय कोतवाली और अलीनगर थाना क्षेत्र में आता है, मवई से पचफेड़वा रिंग रोड पर चोरी की वारदातें बार-बार सामने आ रही हैं. ताजा मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव का है, जहां बीती रात चोरों ने पशुपालक रमेश शर्मा की दो दुधारू भैंसों को निशाना बना लिया. घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंसों को चोर खोल ले गए. रमेश ने बताया की दोनों भैसों की कीमत तीन लाख रुपये है. सुबह जब रमेश शर्मा पशुओं को देखने पहुंचे तो भैंसें गायब मिलीं. उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी. आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन केवल औपचारिकता पूरी कर वापस लौट गई. ग्रामीणों का कहना है कि रिंग रोड बनने के बाद से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रिंग रोड क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाए. दूसरी ओर भैस चोरी के मामले में फिलहाल अलिनगर थाने की पुलिस के सीसीटीवी में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!