Current Date

डीडीयू जंक्शन से फल-फूल रही शराब तस्करी ? आरपीएफ की भूमिका पर उठ रहा गंभीर सवाल. बिहार तक पहुंच रही रोजाना लाखों की शराब… पढ़े P7 न्यूज़ की विशेष खबर

|
Published on: 23 December 2025, 5:37 am IST
Subscribe

चंदौली— पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से शराब तस्करी का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है. हालात यह हैं कि इक्का-दुक्का तस्करों की गिरफ्तारी दिखाकर औपचारिक कार्रवाई पूरी कर ली जाती है, जबकि बड़ी खेप की तस्करी धड़ल्ले से जारी है. सूत्रों पर विश्वास करें तो केवल मुगलसराय से लाखों रुपये की शराब और बीयर लेकर तस्कर डीडीयू जक्शन से ट्रेन पकड़ कर बिहार जाते हैं.
इससे साफ है कि शराब तस्करी अब “हाथी के दांत” बन चुकी है, जो दिखाने और खाने के लिए अलग-अलग हैं. विगत दिनों आरा के बाद जमीरा हाल्ट पर सीमांचल एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर बड़ी संख्या में शराब तस्करों के उतरने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी. इस दौरान ट्रेन में तैनात आरपीएफ एस्कॉर्ट पर पथराव और फायरिंग तक की वारदात सामने आई, जिससे रेलवे सुरक्षा बल की तैयारियों और सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए.

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में तस्कर ट्रेन में सवार कैसे हो जाते हैं. यार्ड या स्टेशन परिसर में बिना किसी की जानकारी के उनका प्रवेश और गतिविधियां संभव नहीं मानी जा रही हैं. स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि बिना मिलीभगत के इतनी संगठित तस्करी चल पाना मुश्किल है.

आरपीएफ की कार्यशैली पहले भी विवादों में रही है. पूर्व में शराब तस्करों द्वारा दो आरपीएफ जवानों की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. वहीं हाल के दिनों में शराब तस्करी को लेकर आरपीएफ और जीआरपी के बीच हाथापाई की स्थिति भी बन चुकी है, जो आपसी समन्वय की कमी और आंतरिक तनाव को दर्शाती है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कानून की रक्षा की शपथ लेने वाली एजेंसियां आखिर अपने मूल उद्देश्य से कैसे भटक गईं, यह अब जांच का विषय बनता जा रहा है. डीडीयू जंक्शन से जुड़ी इन घटनाओं ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग को और तेज कर दिया है, ताकि शराब तस्करी के इस संगठित नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!