Current Date

कोदोपुर घाट पर दोस्तों संग स्नान करने आया किशन गहरे पानी में डूबा, तलाश जारी- स्थानीय लोगों ने कही बड़ी बात

|
Published on: 5 November 2025, 7:22 am IST
Subscribe

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर स्थित टेंट सिटी के सामने गंगा घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक के डूब गया‌। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर तक गोताखोर युवक की तलाश में लगे थें। कोदोपुर निवासी किशन 22 पुत्र पुत्तुल सोनकर अपने पांच दोस्तों के साथ सुबह गंगा स्नान करने गया था। कार्तिक पूर्णिमा स्नान से पहले घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी हुई थी। इसी बीच रविदास पार्क के सामने स्थित घाट पर किशन गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लहरों में समा गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज धारा में बह गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पाकर रामनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। पुलिस के मुताबिक, युवक की तलाश जारी है। फिलहाल शव बरामद नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घाट पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं हैं और हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। थानाध्यक्ष रामनगर ने बताया कि डूबे युवक की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!