Current Date

चंदौली में गालीबाज़ दरोगा के खिलाफ बैठी जांच: सीओ सकलडीहा को सौंपी गई जांच, दारोगा के गाली देने का वीडियो आज सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

|
Published on: 19 December 2025, 5:51 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के सकलडीहा कोतवाली परिसर में एक बीट दरोगा के द्वारा गाली-गलौज देने और धमकाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है. यह पूरा मामला दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर बताया गया. वायरल वीडियो में फरियादी थाने पर मौजूद रहा. वीडियो में देखा जा रहा है कि दरोगा कुर्सी पर बैठकर फरियादियों से बात कर रहे हैं और कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहे हैं. मौके पर मौजूद एक अन्य उप-निरीक्षक जिनका नाम जयप्रकाश दुबे बताया जा रहा था. पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई आपत्ति जताने वाला नजर नहीं नहीं आ रहा था. इस व्यवहार को लेकर आमजन में नाराजगी थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे स्वयं सुबह से शाम तक फरियादियों की समस्या सुनते हैं और उन्हें गंभीरता से लेते हैं. लेकिन उनके मातहत का व्यवहार विभाग की छवि को धूमिल और नुकसान पहुंचने जैसा है. वहीं शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद चंदौली एसपी आदित्य लांघे ने क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी को पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं. इस संबंध में सीओ सकलडीहा ने बताया मामले की जांच चल रही. फिलहाल वायरल वीडियो के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई के संकेत मिले हैं.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!