Current Date

चंदौली में ‘संतान प्राप्ति’ का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण की ठगी : ठग निकले ‘फर्जी बाबाओं’ को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी……

|
Published on: 10 January 2026, 9:01 am IST
Subscribe

चंदौली—जिले की मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने दो ऐसे ठगों को पकड़ा है जो महिलाओं को संतान प्राप्ति का लालच देकर उनसे सोने के आभूषण ले लिया करते थे. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कुंडली खंगाल रही है. पुलिस ने बताया है कि इन पकड़े गए दोनों आरोपियों के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जांच की जा रही है. फिलहाल दोनों आरोपी कोतवाली पुलिस गिरफ्त में है.

मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह दो ठगों बाबाओं को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी महिलाओं को संतान प्राप्ति का लालच देकर उनके सोने के आभूषण ठग लेते थे. इस संबंध में पीडीडीयू क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया की ओढ़वार (मालियान बस्ती) के रहने वालें बेचू सैनी ने डायल 112 को सूचना दी की उनके घर दो ठग बाबा रुके है. बच्चा पैदा करने की लालच देकर आभूषण और नगदी चुरा लिए हैं. यह दोनों ठग बाबा बीते 6 जनवरी से बेचू सैनी के घर पर रुके हुए थे. ठगों ने महिलाओं को संतान प्राप्ति में समस्या होने की बात कहकर चिंता न करने को कहा और अपनी बातों में उलझा दिया. महिलाओं के सारे आभूषण घड़े में रखवा दिया. शक होने पर बेचू सैनी ने अपनी पत्नी से कहा कि घड़े में देख़ो की आभूषण है. पत्नी ने जब घड़ा देखा तो उसमें ईट और पत्थर भरे दिखे. आभूषण सहित नगदी रुपए लेकर ठग बाबा भागने लगे. पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ठगों बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से ठगी किए गए सोने- चाँदी के आभूषण और नगदी बरामद की है. पुलिस पूछताछ के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!