Current Date

वाराणसी के कैंट थाना इलाके में रहा है हाईटेक जुआ फड़, वायरल हुआ वीडियो, रोज लगता है करोड़ से अधिक का दाव, कमरे में बैठ कर जुआ खेलते नजर आ रहे जुआड़ी, लॉटरी किंग कथित राजा बाबू ने सजा रखा है जुए का फड़… देखें वायरल वीडियो

|
Published on: 19 December 2025, 8:18 am IST
Subscribe

वाराणसी/चंदौली। बनारस जिले से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देख आप की आंखे खुली की खुली रह जायेंगी. लाखों रुपये की गड्डियां सफेद चादर पर बिछी हैं, और हाइटेक जुआड़ी निरदुंद होकर ताश के पत्तों पर किस्मत आजमा रहे हैं… दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो कैंटोमेंट में लॉटरी का जुआ चलाने वाले कथित राजा बाबू के फड़ का है. गौरतलब है कि कैंटोमेंट का कथित राजा बाबू जुआ की दुनिया का बड़ा नाम है. कैंट थाने के सामने स्थित एक मजाऱ के पास राजा बाबू गिरोह खुलेआम लॉटरी का जुआ संचालित करता है, लेकिन अब इस गिरोह की पैठ जुआड़ियों के बीच इस कदर मजबूत हो चुकी है कि कैंटोमेंट स्थित एक बिल्डिंग के फ्लैट में रोजाना करोड़ों रुपये का बुक लग रहा है. इस जुए के फड़ पर बनारस समेत चंदौली, मुग़लसराय, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही समेत पूरे पूर्वांचल से जुआड़ी अपना किस्मत आजमाने आते हैं. वायरल वीडियो में बुक लगाने वाले मिर्जापुर जिले के दो युवक भी नजर आ रहे हैं. उनके अलावा वायरल वीडियो में कई चर्चित चेहरे भी साफ दिखाई पड़ रहे हैं. सभी एक कमरे में बैठ कर ताश की पत्ती पर ताव लगा रहे हैं, उनके आगे 500-500 के नोटों की गड्डियां रखी हैं.

मिर्जापुर में जुए के फड़ पर हुई थी विवेक की हत्या, वीडियो में नजर आ रहे हैं मौका-ए-वारदात पर मौजूद रहे जुआड़ी

मिर्जापुर जिले में दो वर्ष पहले 2023 में जुए के फड़ पर विवेक उर्फ विक्की की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. सूत्रों पर विश्वास करें को जुआं के फड़ पर पहले विवेक से कुछ जुआड़ियों का हार जीत को लेकर विवाद‌ हुआ फिर उसे गोली मार दी गई. भिलगौर गांव निवासी विवेक उर्फ विक्की 28 वर्ष पुत्र अजित सिंह की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. सूत्रों बताते हैं कि जुआ जगत में कुख्यात राजा बाबू के जुए के फड़ की वायरल वीडियो में नजर आ रहे बुक लगाने वालों के साथ कुछ ऐसे चेहरे भी नजर आ रहे हैं जोकि विवेक उर्फ विक्की की हत्या के वक्त मौके पर मौजूद थें, घटना के बाद सभी वहां से फरार हो गए थें.

वायरल वीडियो—

कहां गई वाराणसी की एसओजी-2 ?

वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के द्वारा जिले में जुआ और देह व्यापार का नेटवर्क तोड़ने के लिए एसओजी-2 (स्पेशव आपरेशन ग्रुप) का गठन किया था. कुछ हद‌तक एसओजी-2 के आने के बाद शहर में जुआ और देह व्यापार पर रोक भी लगी और इस धंधे में लिप्त गुनहगार पकड़े भी गए, लेकिन यहां एसओजी-2 की कार्य प्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है कि कैंटोमेंट स्थित एक बिल्डिंग में करोड़ों रुपये के जुए के फड़ पर पूरे पूर्वांचल से जुआड़ी पहुंच जा रहे हैं, लेकिन एसओजी-2 और कैंट पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रही है…

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!