Current Date

हरदोई के सनबीम स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल: वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल, विद्यालय प्रबंधक संघ ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की उठाई मांग- पढ़े क्या है पूरा मामला

|
Published on: 28 April 2026, 5:22 pm IST
Subscribe
ads

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद स्थित सनबीम स्कूल से जुड़ा मामला इन दिनों शिक्षा जगत में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद उत्पन्न विवाद को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। इस बीच विद्यालय प्रबंधक संघ ने पूरे प्रकरण में निष्पक्ष, संतुलित और तथ्यपरक जांच की मांग उठाई है।
संघ का कहना है कि किसी भी अभिभावक के साथ सार्वजनिक रूप से कठोर व्यवहार या अपमानजनक भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। विद्यालयों को संवाद, संयम और गरिमा बनाए रखनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर मर्यादा का उल्लंघन हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
प्रदेश संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि केवल एक वायरल वीडियो के आधार पर बिना जांच के पूरे विद्यालय, उसकी शैक्षिक व्यवस्था और वर्षों की उपलब्धियों पर सवाल उठाना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का मूल्यांकन उसके दीर्घकालीन शैक्षिक योगदान और सामाजिक भूमिका को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।
संघ ने मांग की है कि जिला प्रशासन इस मामले की पारदर्शी जांच कराए और वर्तमान व पूर्व अभिभावकों से भी विद्यालय की कार्यप्रणाली व व्यवहार संबंधी अनुभव लिए जाएं। साथ ही दोनों पक्षों को समान रूप से सुना जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लिया जा सके।
संघ का कहना है कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जल्दबाजी में कोई भी निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। पारदर्शी जांच से ही सच्चाई सामने आएगी और शिक्षा संस्थानों के प्रति समाज का विश्वास बना रहेगा।

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!