Current Date

हरि भजन को आए थे, कोतवाली में मच गया बवाल: केजी नंदा अस्पताल प्रकरण में संचालक समेत 13 नामजद, 150 अज्ञात पर मुकदमा, रसूख बनाम कानून की परीक्षा… जाने क्या है पूरा प्रकरण

|
Published on: 20 December 2025, 5:29 am IST
Subscribe

चंदौली — “गए थे हरि भजन को, फूटन लागे कपार”—ई कहावत चंदौली के केजी नंदा अस्पताल पर पूरी तरह फिट बैठ रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से संतान की आस लेकर आई महिलाओं को ना तो ममता का सुख मिल पाया, उल्टे अस्पताल के नाम पर एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला 17 दिसंबर का है, जब केजी नंदा अस्पताल के संचालक डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी सैकड़ों समर्थकों के साथ चंदौली सदर कोतवाली पहुंच गए। देखते-देखते कोतवाली परिसर अखाड़ा बन गया। करीब तीन घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला, सरकारी कामकाज ठप पड़ गया। हंगामे के दौरान कुर्सियां टूटने, धक्का-मुक्की और अराजकता फैलाने के आरोप लगे, जिससे पुलिसकर्मियों और फरियादियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को आखिरकार सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर केजी नंदा अस्पताल के संचालक डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी समेत 13 लोगों को नामजद किया। इसके अलावा अन्य प्रांतों से आई महिलाओं सहित करीब 150 अज्ञात के खिलाफ 7 सीएलए समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

अब सवाल यही है कि इतने संगीन आरोप और धाराएं लगने के बाद चंदौली पुलिस कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करेगी या फिर अस्पताल संचालक के रसूख और पकड़ के आगे मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल पूरा मामला चर्चा में है और आम जनता की निगाहें पुलिस की अगली चाल पर टिकी हुई हैं.

अगला लेख

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात
error: Content is protected !!