चंदौली— चकिया कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम आवास के पास एक पान की गुमटी में मंगलवार की भोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई. लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. आग की इस घटना में हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया. रामनारायण मौर्या एसडीएम आवास के बगल में पास गुमटी में पान की दुकान चलाते हैं. सुबह टहल रहे कुछ लोगों ने गुमटी से धुआं निकलता हुआ देखा. लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी दुकानदार को दी. कुछ ही देर में रामनारायण मौर्या पहुंच गये. किसी तरह से गुमटी को खोला तो देखा कि आग लगी हुई थी। लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया.
दुकानदार के लिए यह गुमटी आजीविका का एकमात्र सहारा थी, जिस पर पूरे परिवार का भरण-पोषण निर्भर था. इस घटना से उसकी आर्थिक स्थिति और घर-गृहस्थी पर गहरा असर पड़ा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित दुकानदार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सके और परिवार का भरण-पोषण कर पाए.






