Current Date

दवा कारोबारी हत्याकांड में STF की हुई एंट्री : पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, चंदौली पुलिस बदमाशों को ढूंढने में हुई फेल, अब एसटीएफ खोजेगी हत्यारों को, तेज हुई आरोपितों की तलाश

|
Published on: 21 November 2025, 9:37 am IST
Subscribe

चंदौली: दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या मामले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “जब खुलेआम व्यापारी की हत्या हो रही है तो सरकार बताए—क्या अब भी चलेगा बुलडोज़र? अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।” अजय राय ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए घटना को प्रदेश की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि लगातार व्यापारी और आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपराध रोकने में नाकाम है. इधर, तीन दिनों तक चंदौली पुलिस, क्राइम ब्रांच सिविल सर्विलांस सेल और आठ थानों की टीमें आरोपितों का सुराग तलाशती रहीं, लेकिन हाथ खाली रहे. लगातार दबाव और विफलता के बीच अब जांच में एसटीएफ की औपचारिक एंट्री हो गई है. शुक्रवार से एसटीएफ (STF) की टीम चंदौली पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस बदमाशों की गतिविधियों, फोन लोकेशन और संभावित ठिकानों की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है. दवा कारोबारी की हत्या के बाद स्थानीय व्यापारी वर्ग में भी रोष व्याप्त है और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!