Current Date

डीएम साहब, हमारे गांव में शराब की दुकान मत खुलवाइए, हम बर्बाद हो जाएंगे” जंगल क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं का फूटा दर्द कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन. जाने क्या है पूरा मामला

|
Published on: 24 June 2026, 11:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— नौगढ़ तहसील क्षेत्र के जमसोती गांव में प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंचीं और जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर शराब की दुकान खोले जाने के फैसले का विरोध जताया। महिलाओं का कहना था कि गांव सुदूर वन क्षेत्र में स्थित है और यहां शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होने के साथ परिवारों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

डीएम कार्यालय पहुंची महिलाएं —

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं जिलाधिकारी से मिलने की मांग पर अड़ी रहीं। बाद में जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यालय कक्ष में बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने हाथ जोड़कर अधिकारियों से शराब की दुकान का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की। उनका कहना था कि गांव के अधिकांश लोग मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। यदि गांव में शराब की दुकान खुल गई तो लोगों की मेहनत की कमाई नशे में खर्च हो जाएगी और बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा।
महिलाओं ने कहा कि गांव में पहले से रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की कमी है, ऐसे में शराब की दुकान खुलने से घरेलू कलह और अन्य सामाजिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। जिलाधिकारी ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि मामले की जांच के लिए नौगढ़ एसडीएम और आबकारी विभाग के अधिकारियों को भेजा जाएगा। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर प्रस्तावित दुकान को वहां से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगी।

नीतू सिंह समाजसेवी  —
अगला लेख

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम
error: Content is protected !!