चंदौली—टांडा खुर्द थाना बलुआ से सटे गंगा किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला. स्थानीय नाविक द्वारा दी गई सूचना पर बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस बल और स्थानीय नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. इसके पश्चात शव की तलाशी ली गई और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी.
इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सूचना प्राप्त हुई कि टांडा खुर्द गांव के गंगा किनारे एक युवक का मिला है. तत्काल मौके पर पहुंच गया. उन्होंने बताया मृतक का हुलिया दोहरा जिस्म, लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच रंग गोरा हल्की, दाढ़ी और सर पर हल्के बाल भी है. नीला शर्ट ग्रे पैंट शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले. इसके पश्चात सब की तलाशी ली गई और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. शव जिला अस्पताल भेज दिया गया.





