चंदौली—इलिया थाना इलाके के बरियारपुर गांव के तालाब में बुधवार की दोपहर एक युवक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. बरामद शव की शिनाख्त गांव निवासी विश्वनाथ के पुत्र विनय (32 ) के रूप में की गई है. परिजनों ने विनय की गुमशुदगी को लेकर 14 जनवरी को थाना इलिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में इलिया थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
बरियारपुर में तीन दिन से लापता युवक का तालाब में उतराता मिला शव : गुमशुदगी दर्ज कर ढूंढने में जुटी थी पुलिस, गांव में छाया मातम
अगला लेख





