Current Date

गली में मिला नवजात शिशु का शव : नाड़ी लगी अवस्था में फेंका गया था शिशु का शव, मामले की जांच में जुटी इलिया पुलिस

|
Published on: 21 December 2025, 12:50 pm IST
Subscribe

चंदौली— जिले के इलिया थाना क्षेत्र के बेन गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना रविवार सामने आई है. बेन गांव की एक गली में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने सत्य प्रकाश और सुनील कुमार के मकान के बीच स्थित गली में नवजात को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया.
ग्रामीणों की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे. कुछ ही देर में गांव में चर्चा फैल गई. इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र कुमार मौर्य ने घटना की जानकारी इलिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
पुलिस ने मृत पड़े नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर विधिवत डब्बे में पैक किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नवजात की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे जन्म के बाद गली में फेंका गया है। घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गली के बीच नाड़ी लगी अवस्था में फेंका गया नवजात समय से पूर्व जन्मा हुआ प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात
error: Content is protected !!