Current Date

Chandauli News : साइबर ठगों ने शिक्षिका को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसाया, स्कैनर भेज कर ऐंठे 25 हजार रुपये, एक घंटे तक फोन पर बनाते रहे दबाव

|
Published on: 15 November 2025, 9:02 am IST
Subscribe

चंदौली: साइबर ठगों ने एक शिक्षिका को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जाल में फंसाकर 25 हजार रुपये की ठगी कर ली. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र क़स्बा निवासी पूजा नामक शिक्षिका को ठगों ने एक वीडियो कॉल के जरिए डराते-धमकाते हुए उनकी बैंक जानकारी हासिल की और करीब एक घंटे तक फोन पर दबाव बनाते हुए अलग-अलग स्कैनर कोड भेजकर भुगतान कराते रहे. पूजा ने बताया कि ठगों ने खुद को किसी सरकारी एजेंसी से जुड़ा अधिकारी बताकर कहा कि उनके बैंक खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन की शिकायत मिली है. इसके बाद उन्हें डिजिटल तरीके से हिरासत में लेने की बात कहकर फोन को लगातार कान पर लगाए रखने का दबाव बनाया गया. इस दौरान साइबर ठग बार-बार स्कैनर QR कोड भेजते रहे और हर बार शिक्षिका से भुगतान करने को कहा गया. डर और भ्रम की स्थिति में पूजा ने अपने खाते से लगभग 25 हजार रुपये ठगों के बताए स्कैनर पर ट्रांसफर कर दिए. शिक्षिका के अनुसार, उनके बैंक खाते में इतने ही पैसे थे, जिसके बाद ठगों ने और राशि की मांग करते हुए उन्हें एक घंटे का समय भी दिया. पूजा ने घटना की जानकारी अपने विद्यालय के एक सहयोगी को दी, जिसके बाद उन्हें समझ आया कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुकी हैं. शनिवार को शिक्षिका मामले की शिकायत लेकर स्थानीय थाने पहुंचने की तैयारी में हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खुद को सरकारी अधिकारी बताकर धमकाने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें और तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!