Current Date

दूसरे विधानसभा क्षेत्र में बोर्ड लगाने पर छिड़ा विवाद, सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने उठाए सवाल!

|
Published on: 5 November 2025, 9:35 am IST
Subscribe

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के कुरहना गाड़ी घाट के पास सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार (Sardar Vallabhbhai Patel Memorial Gate) पर मुगलसराय बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल (BJP MLA Ramesh Jaiswal) का फोटो लगा बोर्ड लगाए जाने को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. यह इलाका सकलडीहा विधानसभा (Sakaldiha Assembly) के अंतर्गत आता है, ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर एक विधायक अपने क्षेत्र से बाहर बोर्ड क्यों लगवा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुगलसराय कस्बे और आसपास की सड़कों की हालत बेहद खराब है—कहीं गड्ढे हैं, तो कहीं जलभराव की समस्या. ऐसे में अपने क्षेत्र की अनदेखी कर दूसरे इलाके में प्रचार बोर्ड लगाना समझ से परे है.

सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण यादव (SP MLA Prabhunarayan Yadav) ने कहा कि “किसी विधायक द्वारा दूसरे विधानसभा क्षेत्र में बोर्ड लगाना या प्रचार करना पूरी तरह अनुचित है. विधायक निधि या सरकारी खर्च का उपयोग केवल अपने क्षेत्र में किया जा सकता है. मुगलसराय बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल का यह कार्य गैरकानूनी है. मैं इसकी जांच कराऊंगा और देखूंगा कि यह कैसे और किनके माध्यम से हो रहा है. सपा नेता और विधायक प्रभुनारायण यादव (MLA Prabhunarayan Yadav) ने पी-सेवन न्यूज (P7 News) से बातचीत में कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि किसी विधायक द्वारा दूसरे विधानसभा क्षेत्र में अपना बोर्ड लगाना या प्रचार करना अनुचित है. विधायक निधि का उपयोग वह केवल अपने क्षेत्र में ही कर सकते है. सरदार वल्लभभाई पटेल महापुरुष हैं, उनके नाम से गेट लगने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह कान नियम सम्मत हो. विधायक रमेश जायसवाल यदि यह गेट अपने निजी खर्च से लगा रहे हैं तो यह बात अलग है. वहीं इस मामले पर मुगलसराय विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया ने बताया 9 करोड़ 46 लाख में विधायक निधि से बहादुरपुर से कुरहना मोड तक सड़क निर्माण कार्य हुआ है. अगर किसी को आपत्ति रही तो सड़क क्यों नहीं रोक दिया गया. हालांकि विधायक प्रतिनिधि संबंधित विभाग के जेई (JE ) से वार्ता क़ी बात कही है. फिलहाल यह मामला राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में है और स्थानीय स्तर पर लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जब अपने क्षेत्र के विकास कार्य अधूरे हैं, तो दूसरे विधानसभा में बोर्ड लगाकर ‘विकास दिखाने’ की क्या जरूरत है.

अगला लेख

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में बापू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में बापू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर मैक्सवेल संस्थान के डायरेक्टर ने कहा—शिक्षा समाज को जोड़ने का माध्यम

यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर मैक्सवेल संस्थान के डायरेक्टर ने कहा—शिक्षा समाज को जोड़ने का माध्यम

चंदौली यातायात में अब होगा सुधार : एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव, देखें सूची…..

चंदौली यातायात में अब होगा सुधार : एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव, देखें सूची…..

चंदौली में रेबीज संक्रमित मृत गाय का मांस खा गए आवारा कुत्ते: ग्रामीणों में दहशत, अचानक कुत्ते जैसा व्यवहार करने लगी थी गाय, जाने क्या है पूरा मामला

चंदौली में रेबीज संक्रमित मृत गाय का मांस खा गए आवारा कुत्ते: ग्रामीणों में दहशत, अचानक कुत्ते जैसा व्यवहार करने लगी थी गाय, जाने क्या है पूरा मामला

अलीनगर के पचफेडवा में रोज जान जोखिम में डाल कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे : दुर्घटना जोन बनने के बावजूद प्रशासन की अनदेखी और फ्लाईओवर की मांग राजनीति में उलझी पढ़ें P-7 की खास न्यूज

अलीनगर के पचफेडवा में रोज जान जोखिम में डाल कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे : दुर्घटना जोन बनने के बावजूद प्रशासन की अनदेखी और फ्लाईओवर की मांग राजनीति में उलझी पढ़ें P-7 की खास न्यूज

चंदौली में नहीं थम रहा अपराध : किसान समस्याओं और अव्यवस्थाएं भी आम जन पर पड़ रही भारी. सपा जिलाध्यक्ष ने लिखा पत्र,  मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी

चंदौली में नहीं थम रहा अपराध : किसान समस्याओं और अव्यवस्थाएं भी आम जन पर पड़ रही भारी. सपा जिलाध्यक्ष ने लिखा पत्र,  मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी
error: Content is protected !!