Current Date

हरहुआ के इदिलपुर गांव में दो पक्षों की भिड़ंत, चाकू लगने से युवक की मौत

|
Published on: 26 December 2025, 6:41 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली/वाराणसी— बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ के पास स्थित इदिलपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। इदिलपुर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष के युवक मोनल सिंह (28) पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मोनल सिंह को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, जबकि पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!