Current Date

चंदौली का यातायात माह: शहर में वाहन चालक नंबर प्लेट ढककर घूम रहे खुलेआम, मुगलसराय कस्बे में हाथ से नंबर प्लेट ढक कर घूम रहा युवक, मोबाइल के स्क्रीनशॉट से दरोगा जी कर रहे चालान

|
Published on: 12 November 2025, 8:56 am IST
Subscribe

चंदौली: यातायात माह चल रहा है और वाहन स्वामियों में यातायात पुलिस का खौफ इस कदर है कि लोग अपने नंबर प्लेट को कुछ इस तरह ढक कर चलने को विवश है. ताकि पीछे से कोई होमगार्ड या पीआरडी का जवान फोटो ना खींच ले, जी हां यह तस्वीर मुग़लसराय कस्बे की है जहां यातायातकर्मी सड़कों पर जाम छुड़ाने के बजाय जगह-जगह खड़े होकर आने जाने वाले वाहनों की तस्वीरें लेते नजर आते हैं. लेना भी चाहिए क्योंकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान भी जरूरी है, लेकिन यह काम कोई दरोगा या सिपाही नहीं बल्कि पीआरडी और होमगार्ड के जवानों से दिनभर कराई जाती है. इसके बाद उसके मोबाइल से फोटो खींचकर दरोगा जी अपना कोटा पूरा करते हैं. देखा जाय तो सपा कार्यालय से लेकर सब्जी मंडी तक जगह-जगह पीआरडी व होमगार्ड के जवान आपको डिवाइडर व सड़क किनारे मोबाइल हाथ मे लेकर फोटो खींचते हुए नज़र आयेंगे.

नंबर प्लेट को ढकता बाइक पर बैठा युवक

बता दें नियमानुसार चालान करने का अधिकार एसआई या उनके उपर के अधिकारी को होता है लेकिन पीआरडी व होमगार्ड के जवान अपने मोबाइल से फोटो खींचकर दरोगा जी को दे देते हैं और दरोगा जी उसके मोबाइल स्क्रीन का अपने मोबाइल से फोटो लेकर कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं. ऐसी तस्वीरें बहुत बाद देखी गई है कि पीआरडी होमगार्ड के मोबाइल स्क्रीन का अपने मोबाइल से फोटो खींच कर टीएसआई अपना कोटा पूरा करते है और वाहन स्वामी को पता भी नहीं चलता कि कब उनका फोटो खींचा गया. घर पहुंचने के बाद जब चालान का मैसेज आता है तो लोगों के होश उड़ जाते हैं. बुधवार की दोपहर ऐसा ही कुछ इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है. मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा हुआ युवक नंबर प्लेट पर हाथ रखा हुआ हुए हैं ताकि कोई चुपके से फोटो ना खींच ले. इस चोर सिपाही के खेल में जहां एक तरफ लोग यातायात नियमों का ठीक पालन नहीं कर रहे हैं और बचने के लिए नंबर प्लेट को ढकना और नंबर प्लेट पर कालिख पोतना यानी यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नही आ रहे हैं वहीं यातायात विभाग के कर्मचारी भी होमगार्ड व पीआरडी से फोटो खिंचवाकर नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!