Current Date

Chandauli Rail News: डीडीयू मंडल में टिकट चेकिंग का महाअभियान: 4 दिन में 1,307 बेटिकट यात्री धराए, 9.60 लाख वसूले

|
Published on: 6 September 2026, 10:19 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट और अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ चार दिवसीय विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में जांच कर 1307 मामले पकड़े गए, जिनसे 9,60,734 रुपये जुर्माना वसूला गया.

02 सितंबर को डीडीयू जंक्शन, गया, सासाराम और डेहरी ऑन सोन में जांच के दौरान 868 मामले पकड़े गए और 6,85,279 रुपये जुर्माना वसूला गया। 03 सितंबर को सासाराम में मजिस्ट्रेट जांच में 163 मामले, 04 सितंबर को डीडीयू-भभुआ रोड खंड में 131 मामले और 05 सितंबर को गया में 145 मामले पकड़े गए.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें.अभियान का उद्देश्य वैध टिकटधारी यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है.

अगला लेख

No results found.

error: Content is protected !!