Current Date

कोडीन कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का खुलासा, सरगना रांची से करता था संचालन; चंदौली-वाराणसी में 5 गिरफ्तार, 7 के लिए जारी हुआ लुकआउट नोटिस, पढ़े कोडीन सिरप कांड से जुड़ी पूरी खबर. पी सेवन न्यूज पर…

|
Published on: 28 December 2025, 11:13 am IST
Subscribe
ads

चंदौली/वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरे गिरोह का संचालन सरगना भोला जायसवाल द्वारा रांची में बैठकर किया जा रहा था, जहां से फर्जी बिल्टी बनाकर कफ सिरप की खेप बांग्लादेश तक भेजी जाती थी। बताया जा रहा है कि भोला जायसवाल ने चार दिन पहले जौनपुर न्यायालय में स्वयं सरेंडर कर दिया है। पुलिस जांच के दौरान चंदौली जनपद के मुगलसराय क्षेत्र में 7 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इनमें
1- अंजलि रानी कसेरा (समृद्धि इंटरप्राइजेज)
2- आलोक प्रजापति (चॉइस डिस्ट्रीब्यूटर्स)
3- सबा परवीन (मेसर्स एसपी फार्मा)
4- आकाश गुप्ता (विष्णु मेडिकल एजेंसी)
5- स्वप्निल केसरी (न्यू केसरी मेडिकल एजेंसी)
6- शैली ट्रेडर्स (मुख्य फर्म) शामिल हैं।
मौके पर किए गए भौतिक निरीक्षण में इन नामों से कोई भी मेडिकल स्टोर संचालित नहीं पाया गया। इसके बावजूद इन्हीं फर्मों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कफ सिरप की बिल्टियां तैयार कर तस्करी की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित लोग केवल लाइसेंस और बिल्टी के एवज में तस्करों से मासिक रकम लिया करते थे।
इसी कड़ी में थाना जमालपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 210/25 के तहत वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार यादव (28 वर्ष) को पुलिस ने जीवनाथ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। वह जंसो की मड़ई, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली का निवासी है। विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त ने मेसर्स सिटी मेडिसेल्स नामक फर्म के माध्यम से अप्रैल से जून 2025 के बीच दिल्ली की विभिन्न दवा कंपनियों से 4,50,850 बोतल (100 एमएल) Eskuf कफ सिरप की आपूर्ति प्राप्त की थी। इस सिरप में कोडीन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड जैसे शेड्यूल-H1 श्रेणी के नशीले तत्व पाए गए हैं.
वहीं, वरुणा जोन पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। रोहनियां थाना प्रभारी राजू सिंह की टीम ने 3 अभियुक्तों को जबकि सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की टीम ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस लाइन में एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कात्यान ने मीडिया के सामने पेश किया. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!